CG Post Matric Scholarship Notification 2025-26
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2025-26 हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह छात्रवृत्ति 12वीं कक्षा से उच्चतर शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए है।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
विद्यार्थी छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन, प्रस्ताव, स्वीकृति एवं वितरण हेतु विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है:
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | शासकीय स्वीकृति | अशासकीय स्वीकृति | अनुमानित भुगतान |
---|---|---|---|---|
नवीनीकरण | 31 मई 2025 | 07 जून 2025 | 10 जून 2025 | 10 जून 2025 |
नवीन | 31 अगस्त 2025 | 07 सितम्बर 2025 | 10 सितम्बर 2025 | 10 सितम्बर 2025 |
नवीन | 30 नवम्बर 2025 | 07 दिसम्बर 2025 | 10 दिसम्बर 2025 | 31 दिसम्बर 2025 |
नवीन | 31 दिसम्बर 2025 | 07 जनवरी 2026 | 10 जनवरी 2026 | 30 जनवरी 2026 |
नवीन | 31 जनवरी 2026 | 07 फरवरी 2026 | 10 फरवरी 2026 | 28 फरवरी 2026 |
नवीन | 15 फरवरी 2026 | 20 फरवरी 2026 | 25 फरवरी 2026 | 10 मार्च 2026 |
छात्रवृत्ति हेतु पात्रता
- अनुसूचित जाति/जनजाति विद्यार्थियों के पालक की वार्षिक आय सीमा ₹2.50 लाख तक।
- अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पालक की आय सीमा ₹1.00 लाख तक।
- मान्य जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र आवश्यक।
- विद्यार्थी का आधार सीडेड बैंक खाता होना चाहिए।
- 2025-26 से नवीन संस्थाओं के लिए Biometric Authentication अनिवार्य।
महत्वपूर्ण निर्देश
- आवेदन केवल पोर्टल http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर ही स्वीकार किए जाएंगे।
- NSP Portal पर OTR (One Time Registration) अनिवार्य है।
- Draft Proposal एवं Sanction Order Lock समय पर पूरा करना संस्थान प्रमुख की जिम्मेदारी होगी।
FAQs: CG Post Matric Scholarship 2025-26
Q1. CG Post Matric Scholarship 2025-26 के लिए आवेदन कब तक कर सकते हैं?
Ans: अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 तक निर्धारित है।
Q2. इस छात्रवृत्ति का लाभ किन विद्यार्थियों को मिलेगा?
Ans: SC, ST और OBC वर्ग के 12वीं से उच्चतर शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
Q3. आवेदन कैसे करना है?
Ans: विद्यार्थी छात्रवृत्ति पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Q4. न्यूनतम आय सीमा क्या है?
Ans: SC/ST के लिए ₹2.50 लाख एवं OBC के लिए ₹1.00 लाख वार्षिक आय सीमा तय की गई है।
Comments
Post a Comment